बिग ब्रेकिंग: चुनाव से पहले उत्तराखंड में तबादलों की झड़ी! देखें लिस्ट….

चुनाव से पहले उत्तराखंड में तबादलों की झड़ी! देखें लिस्ट….

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

इस सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

24 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के तहत पीसीएस राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। उत्तरकाशी में तैनात बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है, जबकि जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल भेजा गया है।

चीनी मिल से लेकर पंतनगर तक बदली जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल में पीसीएस अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है।

नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में नई तैनाती दी गई है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बदलाव

शासन की सूची के अनुसार कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है। वहीं, रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून और सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

चुनाव से पहले तबादलों का दौर तेज

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी 11 नवंबर को भी शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। अब 12 नवंबर को 24 पीसीएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की गई है।

विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का सिलसिला तेज हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आचार संहिता लागू होने से पहले शासन की ओर से कुछ और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है।

देखें लिस्ट:-

PCS Transfer Uttarakhand

PCS Transfer Uttarakhand