बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी ने की हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीएम धामी ने की हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 सरकार और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।