UKPSC ने जारी किया अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम, 7 से 9 सितंबर तक होगी प्रक्रिया
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक वन संरक्षक, लॉगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025 के मुख्य (लिखित) परीक्षा परिणाम में औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी हैं।
आयोग के अनुसार, अभिलेखों का सत्यापन 7 सितंबर 2026 से 9 सितंबर 2026 तक परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाएगा। यह प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित मुख्य (लिखित) परीक्षा के परिणाम के आधार पर होगी, जिसका परिणाम 17 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था।
अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम और आवश्यक निर्देश आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय के अनुसार आवश्यक अभिलेखों के साथ सत्यापन के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।
अधिक जानकारी और विस्तृत कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.uk.gov.in देख सकते हैं।


