लंबे इंतजार के बाद भाजपा की नई टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री नियुक्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद अपने प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची में प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। नई टीम में सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास साफ दिखाई देता है।
संगठन गठन को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली और लखनऊ के बीच लगातार मंथन चल रहा था। केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद आखिरकार नई टीम को अंतिम रूप दिया गया।
भाजपा ने आगामी चुनावी चुनौतियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा और विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने कई राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है। वहीं विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को संगठन में स्थान देकर व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष
- सुरेश राणा
- सत्यपाल सैनी
- ब्रज बहादुर
- धर्मेंद्र सिंह
- मोहित बेनीवाल
- देवेश कोरी
- प्रियंका रावत
- दुर्विजय शाक्य
- रमेश सिंह
- नीरज सिंह
- अर्चना मिश्रा
- पूजा पाल
- शंकर गिरी
- कामेश्वर सिंह
- कृतिका अग्रवाल
- सुरेश मौर्य
- राजेश यादव
- कृष्ण बिहारी राय
- आलोक गुप्ता
प्रदेश महामंत्री
- रामप्रताप सिंह चौहान
- गीता शाक्य
- अभिजात मिश्रा
- उपेंद्र रावत
- संजय राय
- शंकर लोधी
- दिलीप पटेल
- राजेश चौधरी
प्रदेश मंत्री
- विजय शिवहरे
- बसंत त्यागी
- शिवभूषण सिंह
- सहजानंद राय
- अंकुर शर्मा
- अनिल यादव
- अवधेश श्रीवास्तव
- विजय राजभर
- प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा
- किरण लोधी निषाद
- राकेश बिंद
- संचिता सिंह चौहान (लुनिया)
- रजनी पांडेय
- राहुल वाल्मीकि
- महामेधा नागर
- दीपमाला संतोषी
- सुहासिनी जायसवाल
- यतेंद्र शर्मा
- आकांक्षा सोनकर
क्षेत्रीय अध्यक्ष
- नवाब सिंह नागर — पश्चिम क्षेत्र
- पूरन लाल लोधी — ब्रज क्षेत्र
- राम किशोर साहू — कानपुर क्षेत्र
- अवधेश द्विवेदी — अवध क्षेत्र
- अशोक चौरसिया — काशी क्षेत्र
- विनोद राय — गोरखपुर क्षेत्र
कार्यालय पदाधिकारी
- भारत दीक्षित — कार्यालय मंत्री
- अतुल अवस्थी — कार्यालय सह-मंत्री
- लक्ष्मण सिंह — कार्यालय सह-मंत्री
मीडिया एवं संचार
- दिनेश प्रताप सिंह — मुख्य प्रवक्ता
- मनीष दीक्षित — प्रदेश मीडिया संयोजक
- हिमांशु राज पंडित — प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
मोर्चा अध्यक्ष
- रोहित मिश्रा — युवा मोर्चा
- प्रकाश पाल — पिछड़ा वर्ग मोर्चा
- देवेंद्र सिंह — किसान मोर्चा
- अशोक रावत — अनुसूचित जाति मोर्चा
- सरोज कुशवाहा — महिला मोर्चा
- विद्याभूषण गोंड — अनुसूचित जनजाति मोर्चा
नई टीम की घोषणा के साथ ही भाजपा संगठन अब आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान और चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें अब संगठन में जिम्मेदारियों के अंतिम बंटवारे और नई टीम की कार्यशैली पर टिकी हैं।


