उत्तराखंड में 47 चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
UKMSSB Latest Job Update 2026: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक) के 47 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।
यह भर्ती Uttarakhand Medical Service Selection Board (UKMSSB) द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं विभाग के अंतर्गत की जा रही है।
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन (संख्या- 06/2024-25/294, दिनांक 09 अप्रैल 2026) के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण
- पद का नाम: चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक)
कुल पद: 47 - वेतनमान: ₹56,100 – ₹1,77,500 (लेवल-10)
श्रेणीवार पद वितरण
- अनुसूचित जाति (SC): 03
- अनुसूचित जनजाति (ST): 03
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 10
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 04
- अनारक्षित (UR): 27
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी: 09 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026
- अंतिम तिथि: 05 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
- फॉर्म संशोधन विंडो: 07 मई से 10 मई 2026
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी Uttarakhand Medical Service Selection Board की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
खास बात
- रिक्तियों की संख्या परिस्थितियों के अनुसार घट-बढ़ सकती है।
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।



