बिग ब्रेकिंग: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के तबादले

हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 11 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रोशनाबाद मुख्यालय से जारी ट्रांसफर सूची में कई थानेदारों और निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को कोतवाली भगवानपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, ज्वालापुर कोतवाली से कुंदन राणा को नगर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर चन्द्रभान सिंह को कोतवाली ज्वालापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, बहादराबाद कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को झबरेड़ा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत को मंगलौर कोतवाली से स्थानांतरित कर बहादराबाद कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुखपाल मान को मंगलौर में एसएसआई नियुक्त किया गया है। बुग्गावाला थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर को कोतवाली मंगलौर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसएसआई अंकुर शर्मा को बुग्गावाला थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

मंगलौर कोतवाली में तैनात दरोगा मनोज गैरोला को बहादराबाद थाने का एसएसआई बनाया गया है। वहीं, दरोगा अजय शाह और नितिन बिष्ट को स्थानांतरित कर रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में नई तैनाती दी गई है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह तबादले अधिकारियों की कार्यक्षमता, अनुभव और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी अधिकारी कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।