ऊर्जा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई शीर्ष अधिकारी हटाए
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने ऊर्जा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है और नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस फैसले को ऊर्जा क्षेत्र में जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
किन अधिकारियों पर गिरी गाज?
- अनिल कुमार को उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक पद से हटाया गया।
- अजय कुमार अग्रवाल को UPCL के निदेशक (परियोजना) पद से पदमुक्त किया गया।
- संदीप सिंघल को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के प्रबंध निदेशक पद से हटाया गया।
अब किसे मिली कमान?
- गजेन्द्र सिंह बुदियाल को UPCL के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- अजय कुमार सिंह को UJVNL के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी नियमित नियुक्ति होने तक दी गई है और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन नहीं मिलेगा।
ऊर्जा सेक्टर में यह बड़ा फेरबदल सरकार की सख्त कार्यशैली और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।



