रेलवे ने जारी की Group D भर्ती परीक्षा की आंसर की, ऐसे करे चेक…
नई दिल्ली : 17 फरवरी 2026। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। Railway Recruitment Board (RRB) ने Group D (लेवल-1) पदों की आंसर की 17 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षार्थी अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर मिलान कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा,
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा समाप्ति के कुछ ही दिनों बाद आंसर की जारी कर दी गई है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
- विज्ञापन संख्या: CEN 08/2024
- पदों की संख्या: 32,438
- पद का नाम: विभिन्न लेवल-1 (Group D) पद
- वेतनमान: ₹18,000 (लेवल-1)
- योग्यता: 10वीं पास / ITI
- आधिकारिक वेबसाइट:http://rrbapply.gov.in
आपत्ति दर्ज करने का मौका
यदि किसी अभ्यर्थी को जारी की गई आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- “RRB Group D Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर प्रदर्शित आंसर की डाउनलोड कर लें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती देश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। अब अभ्यर्थियों की नजरें आपत्ति प्रक्रिया के बाद जारी होने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं।
लिंक यहां देखिये…
| Railway Group D Answer Key 2026 Release | Release |
| Railway Group D Answer Key 2026 Link | Link 1st, Link2nd |
| Railway Group D Answer Key 2026 Notice | Click Here |
| Official Website | https://www.rrbapply.gov.in/ |



