बिग ब्रेकिंग: उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में अजय राणा अध्यक्ष, योगेश सेमवाल महामंत्री। रिकॉर्ड मतदान, नई कार्यकारिणी का गठन

उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में अजय राणा अध्यक्ष, योगेश सेमवाल महामंत्री। रिकॉर्ड मतदान, नई कार्यकारिणी का गठन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में इस बार प्रमुख पदों पर मुकाबला लगभग एकतरफा रहा। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल ने भी आसान जीत हासिल की। चुनाव में पत्रकारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती साफ दिखाई दी।

कुल 394 मताधिकार वाले सदस्यों में से करीब 360 पत्रकारों ने मतदान किया। यह आंकड़ा 91 प्रतिशत से अधिक रहा, जिसे प्रेस क्लब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भागीदारी माना जा रहा है।

देर रात तक चली मतगणना, सुबह 4 बजे घोषित हुए नतीजे

मंगलवार को सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 3:30 बजे तक चली। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई।

पहले कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना की गई, फिर देर रात अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों के नतीजे घोषित किए गए।

लगभग 11 घंटे की मैराथन प्रक्रिया के बाद बुधवार सुबह 4 बजे अंतिम परिणाम सामने आए।

अध्यक्ष और महामंत्री पद पर बड़ी जीत

अंतिम परिणामों के अनुसार

  • अध्यक्ष: अजय राणा – 224 मत
    गिरिधर शर्मा – 121 मत
    अजय राणा ने 103 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
  • महामंत्री: योगेश सेमवाल – 140 मत
    अनिल चंदोला – 93 मत
    विनोद पुंडीर – 62 मत
    डॉ. विनोद पोखरियाल – 46 मत

विजय, सोबन और हिमांशु ने खींचा सबका ध्यान

इस चुनाव में कुछ ऐसे चेहरे भी सामने आए, जिन्होंने बिना मजबूत पैनल समर्थन के भी अपनी लोकप्रियता साबित की।

  • संप्रेक्षक पद पर लगभग निर्दलीय माने जा रहे वरिष्ठ पत्रकार विजय जोशी ने जीत दर्ज कर अपनी सर्व-स्वीकार्यता का प्रमाण दिया।
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पहली बार चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर सोबन सिंह गुसाईं ने भारी मतों से जीत हासिल कर सबको चौंकाया।
  • कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु जोशी ने भी अप्रत्याशित रूप से शानदार प्रदर्शन किया।

अन्य प्रमुख पदों पर विजयी प्रत्याशी

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गजेंद्र सिंह नेगी
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष: सोबन सिंह गुसाईं
  • संयुक्त मंत्री: शिवेश शर्मा
  • संयुक्त मंत्री (महिला): मीना नेगी
  • कोषाध्यक्ष: मनीष डंगवाल
  • संप्रेक्षक: विजय जोशी
  • कार्यकारिणी सदस्य: टॉप-09
  • रश्मि खत्री – 219
  • मनवर सिंह रावत – 216
  • हिमांशु जोशी – 199
  • मनमोहन लखेड़ा – 196
  • वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ – 186
  • मनोज सिंह जयाड़ा – 183
  • हरीश थपलियाल – 179
  • ओम प्रकाश जोशी – 176
  • सुलोचना पयाल – 157

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मतों के आधार पर शीर्ष 09 प्रत्याशियों को नई कार्यकारिणी में स्थान मिला।

बुधवार को प्रमाण पत्र वितरण

चुनाव परिणामों के साथ ही उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई पूर्ण कार्यकारिणी का गठन हो गया है। विजेता प्रत्याशियों को बुधवार अपराह्न 4 बजे प्रेस क्लब सभागार में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

चुनाव अधिकारी की भूमिका दर्शन सिंह रावत ने निभाई, जबकि सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. वी.के. डोभाल और लक्ष्मी प्रसाद बडोनी शामिल रहे।