भाजपा ने इस जिले में की मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा, देखें किन्हें मिली नई जिम्मेदारी….
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नैनीताल जिले में विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा घोषित की गईं।
इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने युवा, महिला, किसान, ओबीसी, अनुसूचित वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों में अपनी संगठनात्मक पकड़ को और मजबूत करने का संकेत दिया है।
चंदन बिष्ट को युवा मोर्चे की कमान
संगठन में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने के उद्देश्य से चंदन बिष्ट को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उनसे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने की उम्मीद है।
कंचन उप्रेती को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी
महिला शक्ति को मजबूत प्रतिनिधित्व देने के लिए कंचन उप्रेती को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले में महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
किसान मोर्चा में गणेश साह को कमान
किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए गणेश साह को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ओबीसी व अनुसूचित मोर्चा में नई जिम्मेदारियां
समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से नन्हें कश्यप को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष, रविंद्र बाली को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने दोनों से अपने-अपने समुदायों में संगठन को और विस्तार देने की अपेक्षा जताई है।
अली नकवी को अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान
भाजपा ने अली नकवी को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को पार्टी की अल्पसंख्यक समुदायों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।


