केनरा बैंक में निकली 3500 पदों पर बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: केनरा बैंक ने देशभर में 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए है।
आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू होकर 12 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.canarabank.com या https://ibpsreg.ibps.in/canbaug25/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का विवरण (Overview)
- संस्था का नाम केनरा बैंक (Canara Bank)
- विज्ञापन संख्या CB/AT/2025
- पद का नाम Graduate Apprentice
- कुल पद 3500
- स्थान पूरे भारत में राज्यवार सीटें
- वेतन/स्टाइपेंड ₹15,000/- प्रति माह (₹10,500 बैंक से + ₹4,500 सरकार द्वारा DBT के माध्यम से)
- प्रशिक्षण अवधि 12 माह
- पात्र अभ्यर्थी महिला एवं पुरुष दोनों
- आधिकारिक वेबसाइट www.canarabank.com
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
- अन्य वर्गों के लिए: ₹500
(शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा)
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आयु की गणना 1 सितंबर 2025 के अनुसार की जाएगी।
(अभ्यर्थी का जन्म 1 सितंबर 1997 से 1 सितंबर 2005 के बीच होना चाहिए)
चयन प्रक्रिया
- मेरिट लिस्ट: 12वीं और ग्रेजुएशन अंकों के आधार पर
- स्थानीय भाषा परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
न्यूनतम योग्यता अंक:
- सामान्य/EWS/OBC: 60%
- SC/ST/PwBD: 55%
आवेदन प्रक्रिया
- केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- “Apply Online” पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 23 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2025
महत्वपूर्ण लिंक
नोटिफिकेशन PDF Click Here
ऑनलाइन आवेदन लिंक Click Here
आधिकारिक वेबसाइट https://canarabank.bank.in

