बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में पशुचिकित्सा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखंड में पशुचिकित्सा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

UKPSC Latest Job Update 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुचिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 25 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग ने विज्ञापन संख्या A-2/DR(VO)/S-1/2026 दिनांक 25 अगस्त 2026 जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
  • आवेदन में संशोधन की अवधि: 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन में दी गई सभी पात्रता, शर्तों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।