टाइगर फॉल में नहाने के दौरान हादसा। पानी के साथ झील में गिरे पत्थर, दो लोगों की मौत
उत्तराखंड। चकराता टाइगर फाल में पेड़ की चपेट में आने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है।
देखें वीडियो:-
टाइगर फाल चकराता में वर्तमान समय में बड़ी संख्या में बाहर से पर्यटक आ रहे हैं और टाइगर फॉल में नहाने जाते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार टाइगर फॉल के पास एक पेड़ गिरने के कारण झरने में पत्थर गिर रहे थे। जिसकी चपेट आने से सुजोऊ गांव निवासी 50 वर्षीय गीताराम और दिल्ली निवासी अल्का जी की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से चकराता अस्पताल लाया गया। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक देहरादून में चकराता के टाइगर फॉल में पानी के साथ फॉल की झील में ऊपर से पेड़ के साथ पत्थर गिरे। जिसकी की चपेट में आने से दिल्ली की पर्यटक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं, चार पर्यटक घायल हो गए। सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी और दिल्ली से घूमने आई पर्यटक अल्का की मौके पर ही मौत गई। अन्य तीन चार पर्यटक घायल हैं।
टाइगर फॉल में यह पहली घटना है जब झरने के पास किसी व्यक्ति की मौत हुई हुई। इस घटना से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर हैं। चकराता क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों में भी इस घटना के कारण दहशत का माहौल है।