बिग ब्रेकिंग: CBSE से कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों में यह राज्य है टॉपर, देखें….

CBSE से कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों में यह राज्य है टॉपर, देखें….

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष, कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.66% और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88.39% रहा।

लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए दोनों कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। दक्षिणी भारत के राज्यों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें केरल और तेलंगाना प्रमुख हैं।

छात्र-छात्राओं के पास प्रतिशत के साथ सीबीएसई ने राज्य वार पास प्रतिशत भी बता दिए हैं। CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 में 100 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लक्षद्वीप टॉप पर रहा है। उसके बाद ने तेलंगाना 99.73% प्रतिशत के साथ सेकेंड नंबर पर है।

वहीं सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में केरल 99.86 % के साथ नंबर वन बना है। जानें सीबीएसई 10वीं 12वीं में दिल्ली और बाकी स्टेट्स और यूटी का पास प्रतिशत कितना रहा है।

CBSE कक्षा 12वीं – राज्यवार पास प्रतिशत

नीचे 2025 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों के अनुसार विभिन्न राज्यों का पास प्रतिशत दिया गया है:

राज्य/क्षेत्र पास प्रतिशत
लक्षद्वीप 100%
तेलंगाना 99.73%
केरल 99.32%
तमिलनाडु 98.48%
गोवा 98.06%
कर्नाटक 95.95%
जम्मू और कश्मीर 94.75%
दिल्ली 95.23%
चंडीगढ़ 90.91%
पंजाब 92.47%
उत्तर प्रदेश 80.10%
बिहार (पटना) 78.83%
राजस्थान 89.47%
पश्चिम बंगाल 89.16%
मध्य प्रदेश 82.46%
ओडिशा 78.74%
त्रिपुरा 73.31%
सिक्किम 89.41%
मिजोरम 87.48%
मणिपुर 86.78%
अरुणाचल प्रदेश 79.02%
असम 90.41%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 92.54%
दमन और दीव 95.54%
दादरा और नगर हवेली 92.22%
पुडुचेरी 90.39%
लद्दाख 52.46%
मेघालय 95.23%
छत्तीसगढ़ 82.17%
झारखंड 88.16%
उत्तराखंड 86.15%
नागालैंड 95.31%
मणिपुर 86.78%
दिल्ली (पश्चिम) 95.64%
दिल्ली (पूर्व) 94.51%
चंडीगढ़ 91.09%
पंचकुला 90.26%
पुणे 83.59%
भुवनेश्वर 83.34%
भोपाल 82.46%
गुवाहाटी 82.05%
नोएडा 80.27%
प्रयागराज 78.25%

CBSE कक्षा 10वीं – राज्यवार पास प्रतिशत

नीचे 2025 के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों के अनुसार विभिन्न राज्यों का पास प्रतिशत दिया गया है:

राज्य/क्षेत्र पास प्रतिशत
लक्षद्वीप 100%
तेलंगाना 99.83%
केरल 99.86%
तमिलनाडु 99.86%
गोवा 99.41%
कर्नाटक 98.90%
जम्मू और कश्मीर 98.19%
दिल्ली 94.80%
चंडीगढ़ 88.50%
पंजाब 94.49%
उत्तर प्रदेश 90.27%
बिहार (पटना) 91.78%
राजस्थान 94.88%
पश्चिम बंगाल 94.93%
मध्य प्रदेश 92.71%
ओडिशा 92.40%
त्रिपुरा 86.92%
सिक्किम 79.97%
मिजोरम 93.02%
मणिपुर 88.93%
अरुणाचल प्रदेश 66.33%
असम 95.13%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 94.88%
दमन और दीव 92.86%
दादरा और नगर हवेली 89.63%
पुडुचेरी 88.66%
लद्दाख 74.73%
मेघालय 96.35%
छत्तीसगढ़ 90.52%
झारखंड 92.16%
उत्तराखंड 92.99%
नागालैंड 97.19%
मणिपुर 88.93%
दिल्ली (पश्चिम) 95.64%
दिल्ली (पूर्व) 94.51%
चंडीगढ़ 91.09%
पंचकुला 90.26%
पुणे 83.59%
भुवनेश्वर 83.34%
भोपाल 82.46%
गुवाहाटी 82.05%
नोएडा 80.27%
प्रयागराज 78.25%

हल्द्वानी के इंस्पिरेशन स्कूल का धमाकेदार प्रदर्शन

CBSE बोर्ड के नतीजे जैसे ही घोषित हुए, पूरे देशभर में छात्रों की मेहनत रंग लाई। लेकिन अगर हम बात करें उत्तराखंड के हल्द्वानी की, तो यहां इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इस बार कमाल ही कर दिया! खासकर दसवीं के नतीजों ने तो जैसे हल्द्वानी को गौरव से भर दिया।

इस साल की टॉपर बनी हैं हल्द्वानी की सौम्या उपाध्याय, जिन्होंने 99.2% अंक हासिल कर पूरे स्कूल में पहला स्थान पाया। सौम्या ने ना सिर्फ अपने स्कूल का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है।

वह कहती हैं कि इस सफलता का पूरा श्रेय उनके गुरुजनों और माता-पिता को जाता है, जिनका मार्गदर्शन और सहयोग उनके साथ हर कदम पर रहा।

सौम्या का सपना – स्पेस साइंटिस्ट बनना!

इतनी शानदार सफलता पाने के बाद जब सौम्या से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि वह एक स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। उनके इस जज़्बे को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि भारत को भविष्य में एक होनहार वैज्ञानिक मिलने वाला है।

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने इस बार 10वीं के नतीजों में इतिहास रच दिया है। न सिर्फ सौम्या, बल्कि स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन अंक लाकर स्कूल की प्रतिष्ठा को और ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

देखिए इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के टॉपर्स की लिस्ट:

  1. सौम्या उपाध्याय – 99.2%
  2. तनु प्रिया पांडेय – 98.2%
  3. उत्कर्ष पांडेय – 98%
  4. युक्ति तिवारी – 97.8%
  5. निपुण पांडेय – 96.8%
  6. हिमांशु कफल्टिया – 96.8%
  7. अनुष्का बलूनी – 96.6%
  8. नंदिनी आर्या – 96.2%
  9. यथार्थ बिष्ट – 96%

इस बेहतरीन प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि हल्द्वानी के छात्र किसी से कम नहीं हैं। खास बात यह रही कि इस साल छात्राओं ने बाज़ी मारी और दिखा दिया कि मेहनत, लगन और समर्पण हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु बधाई दी। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को टीमवर्क, समर्पण एवं अनुशासन का परिणाम बताया।