Exclusive: कांग्रेस नेता का भाजपा पर वार

कांग्रेस नेता का भाजपा पर वार

– भाजपा स्पष्ट करे की गोडसे बापू का हत्यारा या राष्ट्रवादी

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, भाजपा को नाथूराम गोडसे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा देश को बताए की वह गोडसे को राष्ट्रवादी मानती है, या बापू का हत्यारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी का ‘स्टैंड’ स्पष्ट करना चाहिए।

 

शनिवार दिनांक- 05/10/19 को ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि, भाजपा की विचारधारा गांधी के बिल्कुल विपरीत है। भाजपा नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन वह पहले यह तो स्पष्ट करें कि, गोडसे देशभक्त था या नहीं।

 

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि, 1970-71 में संघ के कुशाभाऊ ठाकरे और विजयाराजे सिंधिया ने जनसंघ में शामिल होने की पेशकश की थी, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। कारण यह था कि वह गांधी को मानने के साथ गांधी विचारधारा के थे।।