बिग ब्रेकिंग: नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
नैनीताल। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर नई तैनातियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। शासन के आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार, पीसीएस के चम्पावत तबादले के बाद जिलाधिकारी प्रशासन ने जनहित को देखते हुए नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।
जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती मोनिका, उप जिला मजिस्ट्रेट एवं परगनाधिकारी को श्री कैंचीधाम से हल्द्वानी भेजा गया है। वहीं धारी के उप जिला मजिस्ट्रेट अनुराग आर्या को परगना धारी के साथ-साथ श्री कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम के रूप में तैनात किया गया है। उन्हें न्यायिक कार्यों को छोड़कर सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही अतिरिक्त कार्यभार के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।
देखें आदेश:-