DD कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता संपन्न, नव्या–मधुर–चरनजीत बने विजेता

DD कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता संपन्न, नव्या–मधुर–चरनजीत बने विजेता

देहरादून। DD College में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि छात्रों ने अपने तर्क, प्रस्तुति और कानूनी समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड) रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में 2 टीमों ने भाग लिया, जहां प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में नव्या चौहान, मधुर परदेशी और चरनजीत कौर (BA LL.B) को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता, केस प्रेजेंटेशन और विधिक समझ की सराहना की।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन जितेंद्र यादव ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं छात्रों को वास्तविक न्यायालयीन प्रक्रिया का अनुभव कराती हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और पेशेवर दक्षता विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि, ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपने करियर में आगे बढ़ने की नई दिशा मिलती है और संस्थान भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विधि के क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और समर्पण आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।