बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। देखें लिस्ट….

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। देखें लिस्ट….

देहरादून। उत्तराखंड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के तहत शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सेवा संवर्ग के चार अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए अपर शिक्षा निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

यह आदेश 25 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसे सचिव रविनाथ रमन द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित किया गया है। जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, उत्तराखंड लोक सेवकों के वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 की धारा-18 के तहत जनहित में इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

  • मेहरबान सिंह बिष्ट को कार्यालय महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, देहरादून से पदोन्नत कर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कुमाऊं मंडल, नैनीताल में तैनात किया गया है।
  • कुंवर सिंह रावत को अपर शिक्षा निदेशक, महानिदेशालय एवं अपर शिक्षा निदेशक, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • पदमेंद्र सकलानी को अपर शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी, उत्तराखंड देहरादून में तैनाती दी गई है।
  • परमिंद्र कुमार को अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) गढ़वाल मंडल, पौड़ी में नियुक्त किया गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने-अपने नवीन पदों पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह प्रशासनिक फेरबदल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।