4 नवंबर को इस जिले में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, हल्द्वानी में दोपहर बाद अवकाश
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 नवंबर को प्रस्तावित नैनीताल दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाओं के निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनज़र नैनीताल नगर क्षेत्र और भवाली नगर पालिका क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 4 नवंबर को बंद रहेंगे।
हल्द्वानी में दोपहर बाद रहेगा अवकाश
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक आने-जाने वाले मार्ग से जुड़े विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र 4 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे तक खुले रहेंगे, उसके बाद बंद कर दिए जाएंगे।
3 नवंबर को सामान्य रहेगा संचालन
डीएम रयाल ने स्पष्ट किया कि 3 नवंबर को सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व निर्धारित समयानुसार खुलेंगे।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि आदेश की जानकारी सभी संस्थानों तक समय पर पहुंचाई जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो।


