नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा। दो की मौत, 15 घायल
नैनीताल। नैनीताल के ज्योलिकोट, आम पड़ाव क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। कैंची धाम और नैनीताल घूमकर दिल्ली लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल दिल्ली के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि वाहन में कुल 18 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान गौरव बंसल (26 वर्ष) निवासी बदरपुर, दिल्ली और सोनू कुमार (32 वर्ष) निवासी बरहेन गांव, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
हादसे के बाद वाहन चालक लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
घायलों की सूची
- अंशिका (21)
- सोनिया (32)
- सुशांत (8)
- दिशा (5)
- निकिता (20)
- श्वेता (25)
- पूर्वा (8 माह)
- यशी (2 वर्ष)
- अजय अग्रवाल (34)
- अनु अग्रवाल
- शिल्पी अग्रवाल (28)
- हेमंत अग्रवाल
- श्रुति अग्रवाल (28)
- वंश अग्रवाल
- विजय अग्रवाल (30)
- सभी निवासी थाना बदरपुर, नई दिल्ली।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि वाहन नैनीताल से दिल्ली लौटते वक्त ज्योलिकोट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

