बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 3 और 4 नवंबर को आहूत। आदेश जारी

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 3 और 4 नवंबर को आहूत

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया है। यह सत्र 3 और 4 नवंबर 2025 को विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित होगा। सत्र का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इस विशेष सत्र में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी एवं वित्तीय विषयों पर चर्चा की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

देखें आदेश:-