बड़ी खबर: हरिद्वार में शासकीय लापरवाही पर सख़्त कार्रवाई। वरिष्ठ सहायक निलंबित

हरिद्वार में शासकीय लापरवाही पर सख़्त कार्रवाई। वरिष्ठ सहायक निलंबित

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक और कर्मचारी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी हरिद्वार के अधीन कार्यरत वरिष्ठ सहायक महेश कुमार सोनी को कार्य में उदासीनता, नकारात्मक रवैया अपनाने और तहसीलदार द्वारा जारी स्पष्टीकरण का जवाब न देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन की अवधि के दौरान महेश कुमार सोनी को कलक्ट्रेट हरिद्वार के संग्रह अनुभाग में संबद्ध किया गया है।

साथ ही, नियमानुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन के बराबर धनराशि प्राप्त होगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।