Job Update: D.D. पब्लिक स्कूल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, शिक्षकों समेत कई पदों पर ऐसे करें आवेदन

D.D. पब्लिक स्कूल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, शिक्षकों समेत कई पदों पर ऐसे करें आवेदन

Latest Job Update 2026:  राजधानी देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित D.D. पब्लिक स्कूल ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्कूल प्रबंधन ने योग्य, अनुभवी और उत्साही अभ्यर्थियों से अपनी टीम में शामिल होने की अपील की है।

इन पदों पर होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार स्कूल में PRT, TGT, PTI, कंप्यूटर टीचर, वीडियो एडिटर/वेब डिजाइनर के साथ-साथ आया और ड्राइवर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्यता निर्धारित

  • PRT: न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक और NTT/D.El.Ed/B.Ed अनिवार्य
  • TGT: संबंधित विषय में स्नातक के साथ B.Ed और 55% अंक
  • PTI: बी.पी.एड (B.P.Ed) के साथ 55% अंक
  • कंप्यूटर टीचर: कंप्यूटर साइंस में स्नातक या MCA
  • वीडियो एडिटर/वेब डिजाइनर: 3-4 साल का अनुभव और एडिटिंग सॉफ्टवेयर का ज्ञान

ऐसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे ddps.dun@gmail.com पर भेज सकते हैं।

संपर्क जानकारी

  • स्कूल का पता डाकरा रोड, गढ़ी कैंट, देहरादून है। अधिक जानकारी के लिए 6399719881 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है, जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और देहरादून में काम करने के इच्छुक हैं।