बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा की भारी जीत, कांग्रेस के सारे दांव फैल

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा की भारी जीत, कांग्रेस के सारे दांव फैल

देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी जबरदस्त ताकत का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सटीक रणनीति, मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक की तैयारियों के चलते भाजपा ने कांग्रेस को हर मोर्चे पर पस्त कर दिया।

प्रदेश के चार जिला पंचायत अध्यक्ष — उत्तरकाशी से रमेश चौहान, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या और चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा 11 ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा के उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले विजयी हुए।

भाजपा ने जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ प्रत्याशियों का चयन किया, जिससे कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष और नेतृत्वहीनता उजागर हुई। कई क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन तक नहीं कर पाए, जिससे उसकी हालत और भी खराब हुई।

यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में जमीन से जुड़ी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा का परचम रहा, जहां चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड़ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी और ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध चुनी गईं।

भाजपा की रणनीति विपक्ष को मैदान में उतरने का मौका न देना रही। स्थानीय समीकरणों को बखूबी साधते हुए हर जिले और ब्लॉक में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया गया, जबकि कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी ने उसकी उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया।