आज देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें….
Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के बीच झोंकेंदार हवाएं चलने से राहत मिली। वहीं केदारनाथ धाम की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है और बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही बदरीनाथ में भी हल्की बारिश हुई है। हेमकुंड साहिब के साथ ही अन्य चोटियों पर हिमपात भारी होने से ठंड बढ़ गई है। जबकि पिथौरागढ़ सहित आस-पास के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज शुक्रवार 2 मई को उत्तराखंड राज्य में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी , देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में मई पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अगले एक-दो दिन में प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।