सोलानी नदी पर खनन माफियाओं का मकड़ जाल। प्रशासन रोकने में क्यों है नाकाम?….
रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलियर साल्हापुर गाँव स्थित सोलानी नदी मे खनन माफियाओ का बड़े पैमाने पर खनन का अवैध खेल जारी है।
जो स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे दिन रात सड़को पर तेज रफ्तार से ट्रेक्टर ट्रॉली खनन की खन खन की आवाज के साथ दौड़ रहे जिन्हे ना तो पुलिस का डर और न हीं प्रशासन का कोई खौफ है। सोलानी नदी खनन माफिया दिन रात सीना चीर रहे है।
वही भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गाँव मे भी खनन माफिया सोलानी नदी से दिन रात बड़े पैमाने पर ट्रेक्टर ट्रॉली की मदद से अवैध खनन करने मे मस्त है और स्थानीय दोनों थानो की पुलिस इन खनन के खेल को रोकने मे बोनी साबित हो रही है।
बहरहाल अब देखना होगा कि, तहसील प्रशाशन के आलाधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर इन खनन माफियाओ के खिलाफ कब क्या ठोस कार्यवाही करते है।

