मेहंदी लगवाकर दुल्हन गायब

मेहंदी लगवाकर दुल्हन गायब

पौड़ी। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन लापता हो गई। दुल्हन के जीजा ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक ग्रामीण ने एक तहरीर दी है। बताया कि, उसकी साली की शादी मेरे घर में हो रही थी। सोमवार रात को मेहंदी हुई। सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं।

मंगलवार सुबह दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। फोन भी बंद है। बुधवार को उसकी बरात रुद्रप्रयाग से आनी थी। एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि, मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप दी है। दुल्हन मूल रूप से कोट ब्लॉक की रहने वाली हैं।