Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट। पढ़ें….

मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट। पढ़ें….

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शुष्क मौसम के बीच चटक धूप खिलने के चलते गर्मी का एहसास शुरू हो चुका है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम पूर्वानुमान (19 से 23 मार्च तक)

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 19 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 21 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी चमोली और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मार्च को भी राज्य के तीन पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ मौसम का मिजाज बदला रहेगा, इन तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 23 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के मुताबिक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा।

मंगलवार को दून के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है।