बिग ब्रेकिंग: वनभूलपूरा के मुख्य आरोपी अब्दुल मालिक समेत मो.फुरकान और सालिद को गिरफ्तार

वनभूलपूरा के मुख्य आरोपी अब्दुल मालिक समेत मो.फुरकान और सालिद को गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने आज वनभूलपूरा के मुख्य आरोपी अब्दुल मालिक समेत मो.फुरकान और सालिद को गिरफ्तार किया है।उनपर जनभावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि तीनों को हल्द्वानी लाया गया है और जल्द उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम पर पुलिस अधिकारियों की तरफ से इनामों की बौछार हो गई है।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के वनभुलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान 8 फरवरी की शाम हुए उपद्रव में पत्थर, पैट्रोल बम और तमंचों से गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने तीन एफ.आई.आर.दर्ज की थी।
इसमें पुलिस जवान, नगर निगम कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ ही तमाशबीनों पर हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल किया गया था।

उपद्रवियों ने बनभूलपूरा थाने को आग के हवाले कर दिया था। उस समय थाने में प्रशासन, पुलिस और पत्रकार मौजूद थे। घटनास्थल पर हुए उपद्रव में कई लोग चोटिल हो गए और इसके रिएक्शन में कार्यवाही करते हुए उपद्रव में शामिल लगभग आधा दर्जन लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। तब जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश पर कर्फ्यू और उपद्रवियों को ‘शूट एट साइट’ का फरमान जारी किया था।

प्रशासन और पुलिस ने मलिक के बगीचे के स्वामी और उनके शौहर के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया। तभी से गिरफ्तारियों और लुटे गए माल की गिरफ्तारियां शुरू हुई। अबतक पुलिस ने मामले में 81 गिरफ्तारियां कर ली हैं।

पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार करने वाली टीम पर इनांम की बौछार लगा दी है। अब मामले में केवल मुख्य आरोपी के पुत्र की गिरफ्तारी शेष हैं।