बड़ी खबर: ड्यूटी के दौरान रिवाल्वर से चली गोली, सिपाही घायल

ड्यूटी के दौरान रिवाल्वर से चली गोली, सिपाही घायल

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

पंतनगर। ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली सिपाही के पैर को चीरती हुई बाहर निकल गई। घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। साथ ही घटना की जांच भी की जा रही है।

थाना पंतनगर में तैनात सिपाही की ड्यूटी के दौरान रिवालवर से गोली चल गई। गोली सिपाही के पैर में जा लगी, जिस कारण वह घायल हो गया। जैसे ही सूचना अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही के मामले में सिपाही पर भी कार्यवाही हो सकती है।

डायल 112 में तैनात अपनी सर्विस रिवाल्वर से घायल हो गया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात सिपाही अनिल नाथ डायल 112 में तैनात था। देर रात अचानक उसकी सर्विस रिवॉल्वर से फायर हो गई। गोली उसके पैर को चीरते हुए बाहर निकल गई।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। खून से लथपथ सिपाही को पुलिस कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि, सिपाही अनिल नाथ थाना पंतनगर में तैनात है। कल सिपाही डायल 112 में ड्यूटी में था। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे दिनेशपुर मोड के पास उसकी रिवालावर से फायर हो गई।

गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया है। गोली कैसे चली है, मामले की जांच की जा रही है। सिपाही द्वारा की गई लापरवाही पर भी कार्यवाही की जाएगी।