गुड न्यूज: राज्य में RTE के तहत 17065 बच्चों को मिलेगा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन। पढ़ें विस्तार से….

राज्य में RTE के तहत 17065 बच्चों को मिलेगा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन। पढ़ें विस्तार से….

देहरादून। राज्य के 17065 बच्चों को शिक्षा अधिकार एक्ट (RTE) के तहत विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए चुन लिया गया है।

बता दे कि, बच्चों का चयन समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय लाटरी के जरिए किया गया है। उधम सिंह नगर से सर्वाधिक 5,274 बच्चे चयनित किए गए हैं। जबकि 4,500 बच्चों का चयन राजधानी देहरादून से हुआ है।

दरअसल, 32,330 सीटों के लिए इस बार 25,325 बच्चों ने आवेदन किया था। कम आवेदन के चलते इस साल 17,255 सीटें खाली रह गई।

DG शिक्षा बंशीधर तिवारी ने चयन के लिए ऑनलाइन लॉटरी की। साथ ही कुल आवेदनों में 2,909 आवेदन विभिन्न कमियों के चलते निरस्त किए गए हैं।