बड़ी खबर: कुमाऊं आयुक्त ने पकड़ा बगैर GST वाला सामान। व्यापारियों में मचा हड़कंप

कुमाऊं आयुक्त ने पकड़ा बगैर GST वाला सामान। व्यापारियों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज तड़के सुबह GST चोरी कर भारी मात्रा में लाए जा रहे सामान को सरस बाजार में पकड़ा है। हल्द्वानी में कई ऐसे व्यापारी है जो बिना GST दिए सामान को चोरी छुपे शहर भर में ला रहे हैं।

जिसमें GST के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है, ऐसे में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज तड़के सुबह सरस बाजार में बिना GST दिए समान को पकड़ा है।

जिससे पूरे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। मौके पर GST विभाग और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, कई बोरों में अलग-अलग तरह का सामान पाया गया है। जबकि उनमें नाम कुछ और ही लिखा हुआ था।

फिलहाल GST विभाग के अधिकारी सामान के बिल और सामान के वास्तविक स्वामी की तलाश में जुट गया है। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि, किसी भी तरीके के राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।