गुड न्यूज: सिंचाई विभाग में JE के 228 पद होंगे बहाल। मंत्री ने दिए निर्देश

सिंचाई विभाग में JE के 228 पद होंगे बहाल। मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के 228 पदों को दोबारा बहाल किया जाएगा। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने इसके निर्देश दिए हैं।

दरअसल, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव सिंचाई हरिचंद्र सेमवाल के साथ ही अन्य भविष्य में रिक्त होने वाले पदों को तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही विभागीय रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। दरअसल, पिछले लंबे समय से युवा बेरोजगार जेई के इन पदों को दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे थे।