बड़ी खबर: बढ़ती ठंड के मद्देनजर इस जिले में 15 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

बढ़ती ठंड के मद्देनजर इस जिले में 15 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

 

उधमसिंहनगर। उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में आंगनबाड़ी 15 जनवरी तक बंद करने के लिए अवकाश घोषित किए हैं।

जिलाधिकारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

लगातार पड़ रही ठंड और शीतलहर के चलते पारा लगातार नीचे की ओर जा रहा है, लिहाजा यह फैसला लिया गया है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने किया शीतकालीन अवकाश।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जिले के सभी आगनबाड़ी केन्द्रों में 7 से 15 जनवरी तक किया अवकाश घोषित।