अपराध: पुलिस को मिली बड़ी सफलता। डेढ़ किलो अफीम के साथ दो बहनें गिरफ्तार

डेढ़ किलो अफीम के साथ दो बहनें गिरफ्तार

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलभट्टा पुलिस और STF की टीम को नशे के खिलाफ सफलता हाथ लगी है। टीम ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र से डेढ़ किलो अफीम के साथ दो महिलाओ को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, कल शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि, यूपी से भरी मात्रा में नशे की खेप लाई जा रही है।

जिस पर संयुक्त रूप से बहेड़ी किच्छा रोड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बरेली से किच्छा की ओर दो महिला आती हुई दिखाई दी। शक होने पर जब महिला पुलिस द्वारा चेकिंग की गई तो महिलाओ के बैग से लगभग डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।

आरोपी महिलाओ ने बताया कि, वह झारखंड से अफीम की खेप लाकर ट्राजीट कैंप निवासी डॉक्टर प्रताप यादव को बेचते थे।

वह पिछले 8 से 10 सालो से डॉ. प्रताप यादव को अफीम की सप्लाई कर रही है। 30 अक्तूबर 22 को डॉक्टर प्रताप यादव को पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में जेल भेज दिया था।

आज वह उसके बेटे अंकित यादव को अफीम की खेप देने आए थे। आरोपियों ने अपना नाम आरती मिस्त्री, निवासी झारखंड और आरती देवी निवासी बिहार सगी बहनें है।