अपराध: बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला। जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला। जांच में जुटी पुलिस

जसपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर वन गांव में देर रात एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात हमलावर ने चाकू मार दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया और सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

दरसल, मामला जसपुर के रामनगर वन गांव का है। जहां देर रात बुजुर्ग महिला अपनी पशुशाला में पशुओं को बांधने गई थी, जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं महिला को उपचार के लिए जसपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि, रामनगर वन गांव में एक महिला अपने पशुओं को चारा देने गई थी।

जहां उन पर अज्ञात हमलावर द्वारा चाकू से हमला किया गया था। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है, जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।