ब्रेकिंग: NEET 2022 का परिणाम हुआ घोषित। जानें कौन बना टॉपर

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।

जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टॉप किया है। वहीं रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है।

वहीं, अभय कुमार ने (SC Category) में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की।

बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

ऐसे चेक करें परिणाम :-

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें परिणाम :- neet.nta.nic.in