राजनीति: मंत्री रेखा आर्य को सताई आंगनबाड़ी वर्कर्स की चिंता। सचिव को दिए समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश

मंत्री रेखा आर्य को सताई आंगनबाड़ी वर्कर्स की चिंता। सचिव को दिए समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश

– मोर्चा द्वारा आंगनवाड़ी वर्कर्स की परेशानियों को रखा था शासन के समक्ष

विकासनगर। प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स की परेशानियों को लेकर मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती रेखा आर्य पर जबर्दस्त प्रहार कर उनको जगाने का काम किया गया था तथा शासन में भी इन वर्कर्स की मांगों को सचिव के समक्ष रखा गया था।

बीते दिनों उक्त मांगों पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा संज्ञान लेकर सचिव को इनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए गए एवं वर्कर्स की पीड़ा पर गंभीरता से विचार कर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है।

रविवार को एक वार्ता के दौरान जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि, आंगनबाड़ी वर्कर्स को लगभग3-4 माह से मानदेय नहीं मिल पाया था साथ ही लगभग 2 वर्ष से भवन किराया (जिसमें केंद्र संचालित होता है) नहीं मिल पाया, जिस कारण भवन स्वामी आंगनबाड़ी वर्कर्स पर किराया चुकाने को लगातार दबाव बनाए हुए हैं।

इसी प्रकार टीएचआर का भुगतान भी सात-आठ माह से नहीं हुआ था। नेगी ने कहा कि, देर से ही सही, लेकिन सराहनीय कदम है। मोर्चा को उम्मीद है कि, आंगनबाड़ी वर्कर्स की परेशानियां जल्द खत्म होंगी।