बड़ी खबर: उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा। चर्चाओं का बाजार गर्म

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा। चर्चाओं का बाजार गर्म

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड की सर जमीं पर आम आदमी पार्टी अपना वजूद ही नहीं बना पा रही है।

रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने इस्तीफे के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं सूत्र बताते हैं कि, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी जल्द भाजपा का दामन थाम सकते है। वहीं अजय कोठियाल और दीपक बाली के इस्तीफे के बाद पार्टी को फिर से करनी पड़ेगी जीरो ग्राउंड से मेहनत।

मुख्य कारण

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आप के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि, वह आम आदमी पार्टी के साथ खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। इसलिए वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं।