बिग ब्रेकिंग: “आप” के सीएम फेस कोठियाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा। बताए यह मुख्य कारण

“आप” के सीएम फेस कोठियाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा। बताए यह मुख्य कारण

आम आदमी पार्टी के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को ‘आप’ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद राजीनीति गलियारों में हलचल मच गई है। आपको बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनावी मैदान में उतरी थी। कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, और वह हार गए थे।

गौरतलब है कि, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड में चुनावी प्रचार में कर्नल कोठियाल की सीएम केजरीवाल से नजदीकियां चर्चा का विषय रहीं। पार्टी से इस्तीफे के बाद अब गई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। कर्नल कोठियाल का कहना है कि, युवाओं, पूर्व सैनिकों की भावना को देखते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।