खुशखबरी: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती। जल्द करें आवेदन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती। जल्द करें आवेदन

अल्मोड़ा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन के अनुसार पदनाम- मल्टीर्पपज के 6 पदों हेतु दिनांक 12 मई 2022 को प्रातः 11 बजे से विश्वविद्यालय मुख्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

पदों हेतु न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना तथा कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

पदों से संबंधी जानकारी और आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन- https://ssju.ac.in/images/ad-060522.jpeg देखा जा सकता है।