दुःखद: खाई में गिरी होल्यारों से भरी मैक्स। चार की मौत, कई घायल

खाई में गिरी होल्यारों से भरी मैक्स। चार की मौत, कई घायल

पौड़ी। एक मैक्स वाहन खाई में गिर गयी। उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को निकटवर्ती हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में यह मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, आज सायं होल्यारों का एक वाहन पैठाणी से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंचा, वैसे ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और वह नीचे खाई में जा गिरा। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दुर्घटना का कारण वाहन में क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। अन्य घायलों को पौड़ी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि, वह सभी लोग होली मनाने के लिए जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो बैठे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।