बिग ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल। संजय पाठक बने कोतवाली प्रभारी, कई चौकियों के इंचार्ज बदले

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल। संजय पाठक बने कोतवाली प्रभारी, कई चौकियों के इंचार्ज बदले

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

इस फेरबदल में रुद्रपुर कोतवाली से लेकर सितारगंज, किच्छा, बाजपुर और जसपुर तक कई पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। एसओजी रुद्रपुर में भी नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात निरीक्षक संजय पाठक को कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को चौकी सरकड़ा, सितारगंज से हटाकर चौकी लालपुर, किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।