एक्सक्लूसिव वीडियो: पुल की सपोर्टिंग वायर पर युवती का स्टंट। हाथ छूटा, नदी में गिरी

पुल की सपोर्टिंग वायर पर युवती का स्टंट। हाथ छूटा, नदी में गिरी

ऋषिकेश से एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी जान को जोखिम में डालते हुए लक्ष्मण झूला पुल के सपोर्टिंग वायर पर चलने की कोशिश करती है।

आस-पास में खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे थे, और खूब एंजॉय कर रहे थे। लेकिन लड़की ने हर नही मानी और वो एक बार नहीं बल्कि बार-बार सपोर्टिंग वायर पर नीचे आने के लिए कोशिश करती दिखाई दी गई।

लेकिन अचानक स्टंट के दौरान उसका हाथ वायर से छूट जाता है और वो सीधे गंगा में गिर जाती है। बताया जा रहा है कि, गंगा में राफ्ट संचालक उसे बचा लेते हैं। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में पुलिस को अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।