किच्छा विधानसभा में गरजे सांसद मनोज तिवारी। भोजपुरिया अंदाज में किया प्रचार

किच्छा विधानसभा में गरजे सांसद मनोज तिवारी। भोजपुरिया अंदाज में किया प्रचार

रिपोर्ट- दिलीप अरोरा
किच्छा। चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। एक तरफ कल जहाँ किच्छा में राहुल गाँधी ने लोगो को सम्बोधित किया और कांग्रेस प्रत्याक्षी के पक्ष मे मतदान की अपील की, तो वही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट मांगने आये भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने आने वाले 2022 के चुनाव के लिए प्रदेश मे मोदी और धामी की सरकार बनाने की अपील अपने ही अंदाज मे गाना गाकर की।

साथ ही भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के लिए भी मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने बेहद कम शब्दों मे सभी भाजपा विरोधी पार्टियों पर भोजपुरी अंदाज मे गाने के माध्यम से निशाना साधा। इस दौरान उनको सुनने के लिए लोग भारी संख्या में एकत्र हुए और लोगो ने उनको गाना गाने के लिए भी बोला।

जिसके बाद उन्होंने “जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे हैं “यह गुनगुनाया, और कहा कि, यहां राजेश जरुरी हैं और प्रदेश मे मोदी और धामी की सरकार बनानी हैं। इससे पहले वह खटीमा मे भी एक जनसभा को संबोधित करके आये थे और इस मौक़े पर मंच पर मौजूद सभी वक्ताओ ने अपनी बाते रखते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

आप की कथनी करनी में फर्क

मनोज तिवारी ने कहा कि, आप पार्टी की करनी कथनी मे फर्क है। उन्होंने लोगो से पूछा कि, वृद्धा पेंशन आती है, आयुष्मान का लाभ मिलता है, सब ने कहा हाँ! मनोज तिवारी बोले पर दिल्ली मे नहीं मिलता।

राहुल को अमेठी की जनता ने भी ठुकराया

मनोज तिवारी ने कहा, अब जनता कांग्रेस को नकार रही हैं, अमेठी से इनके परिवार के सभी लोग जीतते आ रहे थे लेकिन अब यह यहां भी हार रहे हैं। जनता इनको समझ रही हैं। राहुल का गुस्सा सब जानते हैं, किसी को भी कुछ भी बोलते हैं और मोदी को तो जमकर गाली देते हैं।

भगोडो से सावधान रहे, वोट देने से बचे

मनोज तिवारी ने कहा कि, कुछ लोग भगोड़े होते है, इनको इनके क्षेत्र की जनता से प्यार नहीं मिलता, तो ये कहीं ओर भाग जाते है। ऐसे लोगो को वोट नहीं देना चाहिए, जो कही ओर से भागकर आये हो। इस माध्यम से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधा।

शुक्ला को क्षेत्र के विकास के लिए तीसरी बार भी जिताएं

मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी की जमकर तारीफ की और कहा कि, राजेश शुक्ला दो बार विधायक बने इन्होने क्षेत्र का खूब विकास किया है। एम्स बन रहा है, डिग्री कॉलेज बन गया है, बस अड्डा बन रहा है। ऐसे ही और भी विकास होना है। इसके लिए राजेश का जितना जरूरी है ताकि बचा हुआ भी विकास हो सके।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग इनकी सोच को दर्शाती हैं

हाल ही मे सहसराम की एक विधान सभा मे मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कांग्रेस नेता द्वारा मांग करने के मुद्दे पर भी वह जमकर बोले। मनोज तिवारी ने कहा कि, यूनिवर्सिटी कोई भी हो उसमे सभी जाती धर्म के बच्चे प्यार सदभावना से पढ़ते हैं। यह लोग उसमे भी जहर घोलने की बात कर रहे हैं। एक समुदाय के बच्चों के लिए देवभूमि मे यूनिवर्सिटी की मांग करना गलत हैं।

कांग्रेस सैनिको को बोलती है गुंडा

मनोज तिवारी ने उत्तराखंड को सैनिको की भूमि बताया और कहा यहां के पर्वत समाज के लोगो मे देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हैं और हर घर मे एक सैनिक हैं। यह कांग्रेस की सरकार सैनिको को गुंडा कहती हैं। इन्होने स्व विपिन रावत के लिए भी अपशब्द बोले और ऐसा करने पर भी इनको शर्म नहीं आती हैं।

भाजपा जो कहती हैं वो करती हैं

मनोज तिवारी ने कहा कि, ज़ब मोदी जी आये थे, तब देश मे कुछ ही एम्स थे और आज मोदी ने 22 एम्स बना दिए हैं, इसका नाम मोदी हैं। भाजपा जो कहती हैं, वह करती हैं।