वीडियो: वोट मांगने गए कांग्रेस प्रत्याशी का विधानसभा क्षेत्र में विरोध

वोट मांगने गए कांग्रेस प्रत्याशी का विधानसभा क्षेत्र में विरोध

– वीडियो बना रहे लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकने का किया प्रयास

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में तमाम राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में जनता का वोट मांगने के लिए उतरे हुए हैं। मगर कई जगह जनता का विरोध इन प्रत्याशियों को झेलना पड़ रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार की शहरी विधानसभा सीट हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट है।

यहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक चुनावी मैदान में है, तो वहीं कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी उन्हें चुनौती दे रहे हैं, मगर हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में सतपाल ब्रह्मचारी को प्रचार के दौरान जनता का विरोध भी झेलने को मिल रहा है।

इस्लामनगर में प्रचार करने पहुंचे सतपाल ब्रह्मचारी को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि, चुनाव से पहले आप कभी इस क्षेत्र में नहीं दिखे और आज वोट मांगने आ रहे हो। विरोध बढ़ता देख सतपाल ब्रह्मचारी ने मौके से निकलने में ही भलाई समझी।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार शहरी विधानसभा सीट से 4 बार के विधायक है और दो बार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस द्वारा उन पर क्षेत्र में विकास कार्य न करने का आरोप लगाया जा रहा है। मगर विधानसभा के लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि, मदन कौशिक ने उनके क्षेत्र में विकास के कार्य किए हैं और इस बार फिर मदन कौशिक को हमारे द्वारा विधायक बनाया जाएगा।

यही कारण है कि, कई क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को लोगों के विरोध का सामना करने को मिल रहा है। इस्लाम नगर में प्रचार करने पहुंचे सतपाल ब्रह्मचारी का महिलाओं और वहां के लोगों ने विरोध किया और कहा कि, हमारे क्षेत्र में मदन कौशिक द्वारा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।