युवा नेता गौरव कपूर बने आप के प्रदेश महासचिव

युवा नेता गौरव कपूर बने आप के प्रदेश महासचिव

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने कुछ समय पहले जुड़े युवा नेता गौरव कपूर को युवा प्रदेश महासचिव बनाने के साथ ही प्रदेश की कमान सौंपी है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में गौरव कपूर समेत चार लोगों को पार्टी ने पदभार सौंपा है।

बता दें कि, गौरव कपूर को प्रदेश महासचिव युवा, शशांक पाल को उपाध्यक्ष महानगर देहरादून, रघुवीर सिंह सचिव महानगर देहरादून, और अनुज ठाकुर को वार्ड अध्यक्ष 97 हर्रावाला की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस दौरान गौरव कपूर ने कहा कि, इस बार उत्तराखंड की जनता का रुझान आम आदमी पार्टी के लिए है और इस बार निश्चित तौर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी ने जो भी वायदे किये है, वह सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे। युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश की जनता ने इससे पहले जिन प्रतिनिधियों को चुना, उन्होंने क्षेत्र का विकास ना कर मात्र अपना ही विकास किया है। जनता क्षेत्र में मिलने वाली तमाम सुविधाओं से वंचित रही। प्रदेश में हजारों युवा बेरोजगार है, जिन्हें आप पार्टी रोजगार उपलब्ध कराएगी।

इस बार प्रदेश में आप की झाड़ू चलेगी। भाजपा, कांग्रेस छोड़कर कई लोग आम आदमी पार्टी की ओर अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पार्टी का विज़न क्लियर है। इस बार निश्चित रूप से आप की सरकार बनेगी।