गजब आदेश: अब हड़ताल पर बैठेंगे कर्मचारी तो कटेगा वेतन। “नो वर्क नो पे” लागू

गजब आदेश: अब हड़ताल पर बैठेंगे कर्मचारी तो कटेगा वेतन। “नो वर्क नो पे” लागू

हड़ताली कर्मचारियों को लेकर शासन ने बड़ा फरमान जारी किया। आपको बता दें कि, यदि किसी भी कर्मचारी ने हड़ताल की तो उसका एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा।

दरसल, 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और उत्तराखंड हड़ताल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। कर्मचारियों से लेकर बेरोजगारों तक सभी अपनी मांगों के लिए मुखर हैं।

सभी को उम्मीद है कि, चुनावी वर्ष में जाते-जाते सरकार उनका भला कर देगी, परंतु सरकार ने भी इसका अच्छा तोड़ निकाला है।

कल जारी शासन के आदेशानुसार प्रदेश में हड़ताल करने वाले किसी भी कर्मचारी को “नो वर्क नो पे” के आधार पर उस दिन का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि, हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार और शासन के इस आदेश का असर पड़ता है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के लिए ऐसा करना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।