शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज

रुड़की। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।

आरोप है कि, परिजनों ने भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, एक युवक के साथ उसकी जान-पहचान हुई। आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही और दुष्कर्म किया। जब उसने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

आरोपी ने उससे संपर्क करना ही बंद कर दिया। इसके बाद उसने आरोपी से संपर्क किया और उसके परिजनों को भी जानकारी दी। आरोपी के परिजनों ने दुर्व्यवहार कर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि, आरोपियों में आशु, निशा और अवनीश हैं। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला कर रहे हैं।