बिग ब्रेकिंग: एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

देहरादून। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अभी कुछ ही समय हुआ, जब वे बीते नौ मई को कोविड से जीतकर वापस लौटे थे।

माना जा रहा है कि, कोविड कॉम्प्लिकेशन के कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। हालांकि उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। एम्स अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।माना जा रहा है कि, शिक्षा मंत्री निशंक के अस्पताल में भर्ती होने के कारण सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए आज होने वाली घोषणा टल सकती है।